Mau News: मुजार खुर्द में विवादित स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण
मऊ, अक्टूबर 6 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के क्रम में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को स्थानीय तहसील अंतर्गत बोझी क्षेत्र के मुजार खुर्द में विवादित स्थल का निरीक्षण किया और सभी पक्षों की प्रतिक्रिया ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसील अंतर्गत बोझी क्षेत्र की ग्राम सभा मुजार खुर्द निवासी शंभू व शंकर के बीच जमीन का विवाद है। जिसके निस्तारण के लिये स्थलीय निरीक्षण कर सभी पक्षों से बातचीत की गई है और जल्द ही मामले का समाधान किया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप युद्ध स्तर पर राजस्व वादों का त्वरित व स्थाई समाधान करने का प्रयास किया जाएगा जिससे भविष्य में शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल वीरेन्द्र पासवान, लेखपाल सुधाकर चौहान सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.