मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पुलिस हाईटेक हो रही है और नगर-महानगरों में चौराहों पर ग्रीन और रेड लाइट देखने के बाद यातायात चल रहा है। तीसरी आंख वाहनों पर नजर बनाए रहती है जो नियम की लापरवाही करने वालों के खिलाफ तत्काल चालान कर देती है। परंतु जिला बनने के 38 साल बाद भी मऊ शहर में आज तक न तो ग्रीन न रेड लाइट लगी है। आज भी भीषण गर्मी, बारिश और सर्दी में चौराहों पर खड़े होकर पुलिस कर्मी हाथों के इशारे से शहर में यातायात व्यवस्था को चला रहे हैं। एआई और स्मार्ट सॉल्यूशंस के दौर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के मुकाबले यातायात व्यवस्था पूरी तरह मानव संसाधन पर निर्भर है। सुगम यातायात के लिए लंबी-चौड़ी फौज है, इसके बावजूद शहर सुबह और शाम जाम से जूझ रहा है। वहीं शहर की आबादी पौने दो लाख से अधिक पहुंच चुकी है, जबकि वाहनों की संख्या ...