मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जारी टेंडर में विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र (इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सर्टिफिकेट) की अनिवार्य शर्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री अजय कुमार राय ने जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि टेंडर में विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र की अनिवार्यता किस शासनादेश के आधार पर जोड़ी गई है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए और संबंधित शासनादेश की प्रति भी उपलब्ध कराई जाए। अजय कुमार राय ने कहा कि यदि इस शर्त का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करना है, तो केवल विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र को ही अनिवार्य क्यों बनाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि विवाह समारोह में हवन, रसोई गैस सिलेंडर तथ...