Mau News: मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना,हिन्दुस्तान संवाद। श्री दशहरा रामलीला कमेटी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से रविवार को चौक स्थित हनुमान मंदिर में मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन के बाद ब्राह्मण टोला से शंकर तिराहा होते हुए राम-जानकी मंदिर तक धार्मिक यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कमेटी के अनुसार 11 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले महोत्सव में 12 को राम वनवास, 13 को राम-केवट संवाद, 14 को भारद्वाज राम मिलन, 15 को भरत मनावन एवं अखाड़ा जुलूस, 16 को सूर्पणखा नाक कटैया और खर-दूषण वध, 17 को सीता हरण और 18 को बाली वध का मंचन होगा। 19 को लंका दहन व अंगद-रावण संवाद और 20 अक्तूबर को दशहरा मेला, रावण वध एवं अखाड़ा जुलूस निकलेगा। 23 को भरत मिलाप तथा 25 को राम राज्य लीला और देवरानी-जेठानी पोखरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.