मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: घोसी, (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत रघौली और मुजडाड गांव निवासी दो युवकों की सोमवार को मुम्बई के कुर्ला जंक्शन पर लोकल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक दोनों युवक मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में हेल्पर का काम करके परिजनों का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को हादसे की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनो को मिला कोहराम मच गया। मृतक दोनों युवकों के परिजन शव लेने के लिए मुंम्बई रवाना हो गए हैं। स्थानीय घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नकटा क्षेत्र के रघौली गांव निवासी 35 वर्षीय खरभान राजभर पुत्र स्वर्गीय गुलाब राजभर और मुजाडाड़ गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल राजभर पुत्र घूरा राजभर मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में हेल्पर का काम करके अपने परिवार को भरण पोषण करते थे। यह भी पढ़ें- Mau News: रेलवे ट्रैक पा...