Mau News: मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय
मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को दोहरीघाट में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के मातेश्वरी धाम में महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। जागरूकता अभियान के दौरान बैनर और पोस्टर के माध्यम से महिला सुरक्षा, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए। साथ ही महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक सतेंद्र प्रजापति ने महिलाओं और युवतियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- Balia News: जागरूकता रैली निकालकर मिशन शक्ति फेज छह का आगाज उन्होंने कहा कि कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.