Mau News: मिलावटी एवं अवैध शराब के कारोबार पर होगी कार्रवाई
मऊ, नवम्बर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अभियोजन कार्यों की प्रगति, वादों के निस्तारण तथा जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए वादों के निस्तारण की संख्या में वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि अभियोजन से संबंधित मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएं। यह भी पढ़ें- Purnia News: गंभीर मामलों में संलिप्त व्यक्तियों व संगठित गिरोहों को चिन्हित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.