Mau News: मिट्टी डालने के विवाद के बाद सांसद के आवास पर पहुंची पुलिस
मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित सेल्फी पॉइंट के पास शुक्रवार घोसी लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के नवनिर्मित आवास के सामने रास्ते पर मिट्टी डाले जाने को लेकर विवाद के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों को घंटों मशक्कत के उपरांत समझाने-बुझाने पर किसी तरह से मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि सांसद राजीव राय के आवास के सामने स्थित रास्ते पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान अनिल नामक व्यक्ति अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य का विरोध किया। उधर सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.