Mau News: मिट्टी की दीवार गिरने से चौकी पर सो रही वृद्धा दबी
मऊ, अक्टूबर 4 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के खुशामदपुर गांव में शनिवार रात लगभग 12 बजे मिट्टी की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिरने से उसके बगल में चौकी पर सो रही वृद्धा मलबे में दब गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। हादसे में वृद्धा को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटनास्थल की स्थिति खुशामद पुर गांव निवासी 65 वर्षीय मुनाकी का मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में है। मिट्टी की दीवार लंबे समय से कमजोर थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मकान की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। इसी बीच रात में दीवार अचानक ढह गई। गनीमत रही कि आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया, जिससे वृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.