Mau News: मार्कशीटों पर नहीं लग पा रही मुहर,स्कूल संचालक परेशान
मऊ, जुलाई 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट जारी कर दी है। मार्कशीट प्लास्टिक जैसे पेपर की है,जिस पर कालेज की मुहर लगाने में दिक्कतें स्कूल संचालकों को आ रही है। मुहर लगने के बाद स्याही को सुखाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद स्कूल संचालक मार्कशीटों का इंतजार कर रहे थे। लगातार विद्यालय संचालक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर काटने लगे। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दी। विद्यालय संचालकों ने विद्यार्थियों की मार्कशीट कार्यालय से प्राप्त कर ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.