Mau News: मारपीट में युवक का सिर फोड़ा, दो पर मुकदमा दर्ज़
मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: पूराघाट। थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई संजय सोनकर को गुरुवार शाम करीब चार बजे गांव के ही विजय सोनकर और उसकी पत्नी गुड्डी ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमले में संजय सोनकर का सिर फट गया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोपागंज थाना पुलिस ने विजय सोनकर और गुड्डी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश रोहन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.