मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: घोसी। कोतवाली अन्तर्गत नदवासराय में करीब डेढ माह पूर्व कब्जे को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। नदवासराय निवासी अफजल खान के मकान पर विगत 12 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 10 बजे उसी गांव निवासी ओबेदुर्रहमान, महबुबुर्रहमान व फजलुर्रहमान जबरदस्ती कब्जा कर रहे थे। मना करने पर उक्त तीनों ने घर में घुसकर मारपीट कर अफजल को गंभीर रूप से घायल कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...