मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। सरायलखंसी थाने में एक पीड़ित ने छेका कार्यक्रम में जाने के दौरान रास्ते में मारपीट एवं महिलाओं के गहने छिनने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर पाकर जांच में जुट गई है। हलधरपुर थाने के तुर्कगड़वा गांव निवासी सत्य प्रकाश प्रसाद ने सरायलखंसी थाने में तहरीर दिया। बताया कि गुरुवार को वह अपने रिश्तेदार की लड़की के छेका कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए चोरपा खुर्द (अहिरौली) जाने के लिए अपने चारपहिया वाहन से जा रहा था। चोरपाखुर्द गांव में जाने के दौरान रास्ते में फैले पड़े बालू के ऊपर से जब उनकी गाड़ी गुजरी तो बालू रखने वाले घर के परिजनों ने गाड़ी को रोककर उसके साथ गाली-गलौज किया एवं प्रतिरोध करने पर लाठी डंडे से मारा। जिससे उसका सिर फट गया। इस दौरान गाड़ी में बैठे विनोद कुमार, शशिकला देवी, ...