Mau News: मादी बाजार में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती
मऊ, अक्टूबर 31 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मादी बाजार में शनिवार को लौहपुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। स्वतंत्र भारत के निर्माण और देशी रियासतों के एकीकरण में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पुलिस ने लिया राष्ट्रीय एकता-अखंडता का संकल्प उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.