मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के निधियांव स्थित माता महिषासुर मर्दिनी भवानी मंदिर से बीती 30 जुलाई की रात अज्ञात चोरों द्वारा माता के मुकुट की चोरी किए जाने के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं ने नए मुकुट के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। धार्मिक अनुष्ठान के बीच माता को नया मुकुट समर्पित किया गया। ग्राम सभा कमलसागर निवासी सूरज चतुर्वेदी पुत्र सत्यप्रकाश चतुर्वेदी सहित क्षेत्रवासियों और भक्तों के सहयोग से शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता को नया मुकुट अर्पित किया गया। आयोजकों ने कहा कि मंदिर से मुकुट चोरी की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई थीं, लेकिन सभी के सामूहिक सहयोग और धार्मिक आस्था के बल पर पुन: माता का श्रृंगार कर समाज में एकता, श्रद्धा और धार्मिक विश्वास का संदेश दिया गया। कार...