मऊ, अक्टूबर 18 -- Mau News: दोहरीघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र की मांदी सिपाह पुलिस चौकी की कमान उपनिरीक्षक राहुल कुमार को सौंपी गई है। वर्ष 2022 बैच के उपनिरीक्षक राहुल कुमार की इस चौकी पर पहली तैनाती है। उन्होंने जिम्मेदारी संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिकता बताया। चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इससे पहले वह चिरैयाकोट और दोहरीघाट समेत विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर कार्रवाई करने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Mau News: 34 उपनिरीक्षकों का तबादला, कई थानों को मिले नए दरोगा उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के त...