मऊ, नवम्बर 28 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को परिवहन निगम के मऊ डिपो में ट्रैफिक, स्टेशन और कार्यशाला शाखा के कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष नन्दलाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई सभा में कर्मचारियों ने संविदा चालकों-परिचालकों और आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरणबद्ध नियमितीकरण और भविष्य व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने नियमित कार्मिकों की लंबित समस्याओं के समाधान, राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध और अनधिकृत संचालन पर रोक लगाने तथा छोटी गाड़ियों की डग्गामारी बंद कराने की मांग की। निजी बसों द्वारा परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और यात्री कर की दरों में असमानता दूर करने...