Mau News: महिला से मारपीट में पति व देवर पर केस
मऊ, जुलाई 20 -- Mau News: महिला से मारपीट में पति व देवर पर केस घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने उसके पति व देवर पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी महिला सीमा राजभर ने कोतवाल रविन्द्र नाथ राय को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि विगत 18 जुलाई शनिवार की शाम को उसके पति पप्पू राजभर व उसके देवर ओमप्रकाश राजभर उर्फ नेता ने उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने बताया कि उसका देवर अलग रहता ळै लेकिन मारपीट करते समय उसके पति के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट व गाली गलौज करता है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.