मऊ, नवम्बर 10 -- Mau News: घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत अमिला के बुद्धि का पुरा में शातिर दिमाग ठगों ने साईं का भेष धारण कर व महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके लाखों रुपये के आभूषण की ठगी कर लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से दोनों शातिर ठगों को आभूषण की बिक्री में से बचे हुए रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। चालान कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है। घोसी कोतवाली अंतर्गत अमिला के बुद्धि का पुरा निवासिनी फूला देवी पत्नी कैलाश प्रजापति विगत मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे अपने दरवाजे पर अपनी बेटी रंजना के साथ बैठी हुई थी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: साधु के भेष में महिला से सोने के टॉप की ठगी, दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार इसी द...