मऊ, अक्टूबर 7 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में घर लौट रही महिला बिजली कर्मी से दो अज्ञात युवकों द्वारा सोने की बाली छिनने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के भीरा गांव निवासिनी एवं बिजली विभाग में कार्यरत मंजू देवी पत्नी स्व.महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। स्थानीय नगर स्थित बस स्टेशन के समीप वाहन पकड़ने के लिए खड़ी थी तभी दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसका पीछा करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के सामने तक पहुंचे और नगर पंचायत कार्यालय के सामने दोनों युवकों ने गाली देते हुए महिला के कान में पहनी सोने की...