Mau News: महिला अपराधों के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का दिया संदेश
मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रही है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के दिशा-निर्देशन में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने रसूलपुर गांव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में महिला आरक्षी पूनम कुशवाहा, स्वाती सिंह और लता मौर्या ने महिलाओं और युवतियों से संवाद करते हुए दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, छेड़खानी समेत महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी को सहने के बजाय उसका डटकर मुकाबला करें व समय रहते पुलिस को सूचना दें, ताकि तत्काल मदद और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति : महिलाओं को किया जागरूक पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.