Mau News: महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा के बाबत किया जागरुक
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह ने महिलाओं को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों व बचाव के बारे में जानकारी दी व उनकी समस्याएं सुनी। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और युवतियों को संबोधित करते हुए सीओ ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, कानून व्यवस्था और महिलाओं के अधिकारों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने किसी भी समस्या की स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करने का आह्वान किया। बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न आपातकाल की स्थिति से निपटने की जानकारी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.