मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में मिशन शक्ति टीम की ओर से बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा, सम्मान तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।सम्मेलन में महिलाओं को महिला उत्पीड़न, हिंसा और प्रताड़ना की रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए दहेज हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता बताई गई। अविवाहित छात्राओं एवं युवतियों से संवाद स्थापित कर उन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना, हिंसा एवं प्रताड़ना में कमी ...