Mau News: महिलाओं को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्रामसभा खालिसपुर, विकास खंड रतनपुरा में शुक्रवार को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा।ग्रामवासियों को महिला अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह निषेध, बाल अधिकारों तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.