मऊ, सितम्बर 20 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड परदहाँ के अंग्रेजी माध्यम कम्पोजिट विद्यालय कहिनौर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण, महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का विवरण इसके बाद जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को भी सुना गया। ग्रामीणों द्वारा सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, आवास, पेंशन, राशन, रोजगार एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रकरण अधिकारियों के समक्ष रखे गए।

समस्याओं का समाधान अधिकारि...