मऊ, अगस्त 10 -- Mau News: मऊ। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आप जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएमएस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने, जरूरी जांचों की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से जांच या दवाएं खरीदने के लिए मजबूर न किए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना ही पार्टी का लक्ष्य है। पत्रक सौंपने वालों में अवधेश मौर्य, अरमान खान, मंजीत यादव, संजय राजभर सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...