मऊ, जुलाई 4 -- Mau News: सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र की रसूलपुर पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी नवीन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और चट्टियों पर मनचलों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध युवकों की जांच की गई तथा बिना वजह घूमने वालों से पूछताछ की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी। वहीं आमजन से अपील किया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अभद्रता या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...