Mau News: मनचलों पर कसा शिकंजा, युवकों को दी सख्त हिदायत
मऊ, जुलाई 28 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन मजनू के तहत विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बा क्षेत्र, स्कूलों और कॉलेजों के आस पास, पार्वती डिग्री कॉलेज, मुक्तिधाम, सब्जी मंडी तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान बिना किसी उचित कारण के घूम रहे युवकों की गहन जांच की गई। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमकर महिलाओं और छात्राओं को असहज करने वाले कई युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। उप निरीक्षक नेहा सिंह पटेल ने बताया कि मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- ''ऑपरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.