Mau News: मधुबन मोड़ पर मिली मासूम बच्ची, परिजनों की तलाश
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। घोसी के मधुबन मोड़ पर शनिवार को एक मासूम बच्ची मिलने से लोगों में हलचल मच गई। बच्ची अपना नाम और पता नहीं बता पा रही है। एक टेंपो चालक ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित घोसी कोतवाली पहुंचाया। बच्ची के परिजनों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के माध्यम से बच्ची को उसके परिवार तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। यदि कोई बच्ची को पहचानता है या उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो वह घोसी कोतवाली से संपर्क कर सकता है। बच्ची को उसके परिवार से मिलाने के लिए लोगों से अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके और मासूम सुरक्षित अपने घर पहुंच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.