मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मधुबन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 100 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाए जाने की मांग को लेकर शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई है। जनहित के इस मांग को संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ ने बिन्दुवार रिपोर्ट उपलब्ध कराई है। उसी रिपोर्ट के आधार पर निदेशक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य भवन के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इस खबर की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय लोगों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की आस जग गई है। सीएमओ ने अपने रिपोर्ट में बताया कि जनपद मऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन द्वारा 91543 जनसंख्या को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलता है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 02 प्रतिशत की वार्...