Mau News: मधुबन को हराकर वाराणसी ने जीती मेमोरियल कबड्डी की ट्राफी
मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: नदवासराय, हिन्दुस्तानर संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत शमशाबाद कुटी के मेले में आयोजित रुपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने अपना दबदबा कायम करते हुए खिताब जीत लिया। सोमवार शाम शुरू हुई प्रतियोगिता में मुकाबला मंगलवार भोर तक चला। फाइनल मुकाबले में न्यू ओम साईं ऑटो वाराणसी ने मधुबन को 26-14 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं मऊ स्टेडियम की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में शमशाबाद, अखंड दीप इंफ्रा, बंदीघाट, इब्राहिमपुर, बड़ागांव गाजीपुर, वाराणसी और मऊ स्टेडियम समेत कई टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल में मधुबन ने मऊ स्टेडियम और वाराणसी ने गाजीपुर को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। खिताबी मुकाबले में वाराणसी ने पहले हाफ तक 13-8 की बढ़त बना ली। कप्तान विशाल यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.