Mau News: मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा
मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार को कैंप सभागार में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद उनकी अंतिम सूची तैयार की गई। बैठक में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्रवाई की गई है। वर्तमान में जनपद में कुल 1936 मतदेय स्थल हैं, जिनमें मधुबन विधानसभा क्षेत्र में 472, घोसी में 512, मोहम्मदाबाद गोहना में 435 तथा मऊ सदर में 517 मतदेय स्थल शामिल हैं। इसी प्रकार जनपद में कुल 92...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.