Mau News: मतदेय स्थलों की सूची प्रकाशित, 22 तक मांगी आपत्तियां
मऊ, अक्टूबर 20 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद आलेख्य सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब इस पर 22 अक्तूबर तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बताया कि मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गोहना और मऊ विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के तहत जारी की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि सूची के संबंध में किसी व्यक्ति को आपत्ति या सुझाव देना है तो वह निर्धारित समयसीमा तक संबंधित तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि मतदेय स्थलों के संभाजन से संबंधित आपत्तियां और सुझाव समय से उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जिले में 207 मतदेय स्थल घटे, आलेख्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.