Mau News: मतदाता सूची से नाम गायब होने पर जांच के निर्देश
मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: पहसा। विकासखंड रतनपुरा के जमालपुर बुलंद ग्राम पंचायत में पंचायत निर्वाचन नामावली अनंतिम सूची से श्रीराम यादव नामक व्यक्ति के परिवार के कई सदस्यों के नाम कट गए थे। जिसकी शिकायत पर उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खंड विकास अधिकारी रतनपुरा,नायब तहसीलदार रतनपुरा,व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) रतनपुरा के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया है। साथ ही निर्देशित किया कि संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ शिकायत की एक सप्ताह के अंदर स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कर निस्तारित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.