मऊ, सितम्बर 13 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर मझवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 24 घंटे संचालित कराये जाने की मांग की है। शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे भाजपा के जिला मंत्री राघवेंद्र राय शर्मा को सीएचसी बंद मिला। लोगों ने बताया कि उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक ही किया जाता है। जबकि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सीएचसी का संचालन 24 घंटे होना चाहिए। जिससे लोगों को इमरजेंसी में आकस्मिक चिकित्सा का लाभ मिल सके। स्थानीय ग्रामीणों के अनुरोध पर जिला मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पंकज कुमार ...