मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा बाजार स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने लबे रोड मंगलवार की रात चोरों ने तीन गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल कर जल्द मामले के पर्दाफाश का आश्वासन दिया। उधर आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

घटना का विवरण मझवारा निवासी जिउत प्रसाद बाजार स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग के किनारे प्राथमिक विद्यालय के सामने लकड़ी की गुमटी में साइकिल की दुकान चलाते हैं। इसी के बगल मझवारा निवासी स्वामीनाथ कुमार की फास्ट फूड की दुकान है और उसके ठीक बगल में बबलू कुंमार की सैलून की दुकान ह...