Mau News: मझवारा में खतौनी के विवाद की एसडीएम ने की जांच
मऊ, सितम्बर 18 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित एक भूखंड के खतौनी के विवाद का शुक्रवार को उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। मौके पर दोनों पक्षों एवं उपस्थित ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। तहसील अंतर्गत मझवारा निवासी गंगा गुप्ता व गुलाब गुप्ता के बीच जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद है। मझवारा बाजार स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग के किनारे स्थित दोनों की भूमिधरी की जमीन में खतौनी व कब्जे को लेकर विवाद है। वर्तमान में दोनों के मध्य उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा के तहत उपजिलाकारी घोसी के न्यायालय में वाद लंबित है। वाद के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने वाद स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों पक्षों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली व स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.