Mau News: मछुआरा समाज की एकजुटता से विपक्ष परेशान : भास्कर निषाद
मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: सूरजपुर। ब्लॉक क्षेत्र के कोटिया गांव में मछुआरा समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर निषाद ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। कहा कि मछुआरा एवं अन्य पिछड़ा समाज लगातार संगठित हो रहा है, जिससे विपक्ष बेचैन है। आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने लंबे समय तक गरीबों, महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्ग के हितों की अनदेखी की। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सुरक्षा तथा विकास का माहौल बना है। बैठक की अध्यक्षता श्रीराम निषाद व संचालन राहुल साहनी ने किया। इस अवसर पर बालकृष्ण, राजन, सतीश, पृथ्वी निषाद, देवराजी, विमला, उर्मिला सहित बड़ी संख्या में मछुआरा समाज के लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.