मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पारंपरिक खेती से सीमित आय और बढ़ती लागत से परेशान किसानों के लिए मधुबन तहसील के देवेंद्र सिंह एक मिसाल बनकर उभरे हैं। उन्होंने खेती के पारंपरिक तरीके से हटकर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन को अपना कर अच्छी आमदनी कर रहें है। विभागीय मार्गदर्शन और सरकारी अनुदान मिलने से अब तक तीन टन से अधिक मछली उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनें है। इनकी मछलियां न केवल स्थानीय बाजारों में, बल्कि बलिया, गाजीपुर और आजमगढ़ आदि पड़ोसी जिलों में भी भेजी जा रही हैं। कभी सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाली देवेंद्र सिंह ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में ऐसा मुकाम बनाया है, जो न केवल उनके परिवार की तकदीर बदल रहा है। उनकी सफलता अब जिले के अन्य किसानों और बेरोजगार बैठे युवाओं को भी मत्स्य पालन की ओर...