Mau News: मऊ में हिंदू जागरण समिति ने मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, (सचिन मिश्र)। हिंदू जागरण समिति ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर जल जीवन मिशन योजना में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अपने उद्देश्य पूरे नहीं कर पा रही है।अनियमितताओं के चलते आम लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.