Mau News: मऊ में बनेगा प्रदेश का पांचवां आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र:एके शर्मा
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा ने रविवार को बड़ागांव में मऊ नगर पालिका परिषद के बनने वाले प्रदेश के पांचवें आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र का भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र करीब डेढ़ वर्ष में तैयार किया जाएगा। जहां एक ही छत के नीचे 18 से अधिक सेवाओं का लोगों को लाभ मिलेगा। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नागरिक सुविधा केंद्र का उद्देश्य केवल भवन का निर्माण करना नहीं, बल्कि आम नागरिक को नगर पालिका की सेवाएं सरल, पारदर्शी, डिजिटल और समयबद्ध तरीके से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर और लखनऊ के बाद मऊ में प्रदेश का पांचवां आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। यह केंद्र मऊ के नागरिकों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.