मऊ, जुलाई 26 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मऊ जंक्शन के पश्चिम स्थित वॉशिंग यार्ड के पास शनिवार की दोपहर खड़ी दुर्घटना वैन की बोगी की खिड़की से फंदे से लटकता युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, शहर कोतवाली और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान क्षेत्राधिकार को लेकर जीआरपी और शहर कोतवाली पुलिस घंटों उलझी रही। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त होने के बाद जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मऊ जंक्शन के अति व्यस्त पश्चिम स्थित वार्शिंग यार्ड के पास दुर्घटना यान खड़ी थी। शनिवार की दोपहर कुछ लोग वहां से होकर गुजरे तो देखे कि दुर्घटना यान की खिड़की से फंदे लगाकर एक युवक की मौत हुई है और शव दुर्घटना यान की खिड़की से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचन...