मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निधियांव गांव में प्राचीन अष्टादस महालक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से मां दुर्गा के दो चांदी के मुकुट तथा हनुमान जी की दानपेटी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी सरवन यादव प्रतिदिन की भांति पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। पुजारी सरवन यादव ने बताया कि मंदिर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मां दुर्गा के दोनों चांदी के मुकुट अपनी जगह पर नहीं थे और हनुमान जी के मंदिर में रखी दानपेटी भी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल आस-पास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। मंदिर में हुई चोरी की घटना से क्षेत...