मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मंत्रोच्चारण, ..जाप-पाठ, ..चालीसा, ..शिवपुराण, शिर्वाचन, ..ओम नमःशिवाय का अखंड जाप तो कहीं महामृत्युंजन मंत्रोच्चारण की गूंज। सावन के 13वें दिन चहूंओर भक्त देवों के देव महादेव की भक्ति में लीन रहे। मंगलवार सुबह-सुबह देवालयों में अभिषेक, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक हुआ। श्रृंगार-आरती के बाद पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। वहीं घरों में भी शिवजी की उपासना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की गई। सावन महीने में चारो तरफ बम-बम भोले, हर-हर महादेव की जयघोष सुनाई दे रही हैं। मंगलवार को भोर में सूर्य के पौ फटते ही भक्त देवालय पहुंचे। श्रद्धालुओं के हर हर बम बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सोमवारी की शाम भव्य श्रृंगार में सजे भोलेनाथ, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु आस्था के पुजारिय...