Mau News: मंडी समिति कार्यालय में दीप जलाकर मनाई गई दीवाली, किसान और व्यापारी हुए सम्मानित
मऊ, नवम्बर 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दीवाली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नवीन मंडी समिति प्रशासन की ओर से शुक्रवार की शाम मंडी समिति कार्यालय कोपागंज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे मंडी परिसर और कार्यालय को दीपों से सजाया गया। दीप जलाकर अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों और व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान मंडी समिति के सचिव अमित गुप्ता ने किसानों और व्यापारियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर किसान और व्यापारी गदगद नजर आए। सचिव ने कहा कि किसान और व्यापारी मंडी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सहयोग से ही मंडी की गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित होती हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 5100 दीपों की श्रृंखला से जगमगा उठी मंडी दीपावली का पर्व आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.