मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। मंडल वाणिज्य निरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश ने सोमवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में स्टेशन पर यात्रियों की समस्या, प्लेटफार्म पर साफ-सफाई के साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी हुई पानी की टोटी, शौचालय, पाइपलाइन, सबमर्सिबल मोटर एवं इसके रखरखाव के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्लेटफार्म पर साफ-सफाई के साथ ही स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। रेलवे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसका ध्यान रखा जाए। लगभग दो घंटे तक निरीक्षण के बाद आजमगढ़ को रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...