Mau News: भैंस चराने गई वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना पलीगढ़ हाल्ट रेलवे ट्रैक पर सरयू जमुना एक्सप्रेस से हुई। मृतक महिला की पहचान 85 वर्षीय सुदामी देवी पत्नी संतु के रूप में हुई है, जो काज्ञा खुर्द, सरायलखंसी की निवासी थीं। रविवार शाम लगभग 5.30 बजे सुदामी देवी अपने घर से भैंस चराने के लिए निकली थीं। पलीगढ़ हाल्ट रेलवे ट्रैक पर भैंस चराते समय वह सरयू जमुना एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.