मऊ, अगस्त 1 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कसारा में न्यायालय के आदेश पर कराए गए भूमि सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थर उखाड़ने और विवादित भूमि पर जबरन कब्जा कर खेती करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम कसारा निवासी विन्ध्याचल, हरिश्चंद्र खरभान, रामचंद्र ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी जमीन के संक्रमणीय भूमिधर हैं। अतिरिक्त जिलाधिकारी सदर के 12 मार्च 2025 के आदेश के अनुपालन में 16 जून 2026 को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने मौके पर पैमाइश कर सीमांकन करते हुए पत्थर लगवाया था। आरोप है कि राजस्व टीम के लौटते ही विपक्षियों ने सीमांकन के पत्थर उखाड़कर फेंक दिए तथा भूमि पर जबरन कब्जा कर जोताई-रोपाई कर ली। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पैमाइश के बाद उखाड़ दिए पिलर, महिला ने दबंगों पर लगाया क...