मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दोहरीघाट स्थित प्रयाग दत्त पार्वती देवी मद्धेशिया वैश्य धर्मशाला में शुक्रवार को भूमिदानकर्ता स्व.योगेंद्रनाथ गुप्ता की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मद्धेशिया वैश्य परिवार समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय योगेंद्र नाथ गुप्ता ने समाजहित में अपनी भूमि का दान कर धर्मशाला के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगा। समाज के लोगों ने उनके व्यक्तित्व, सरल व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Mau News: महान भूमिदान कर्ता यो...