Mau News: भिक्षुक के वेष में चमत्कार दिखा महिला से आभूषण ठगे
मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक अम्बेडकरनगर में दो अज्ञात लोगों ने खुद को भिक्षुक बताकर एक व्यक्ति को चमत्कार का झांसा देकर उसकी पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। आरोप है कि आरोपियों ने ईंट के टुकड़े से मूर्ति बनने का कथित चमत्कार दिखाया और घर की बरकत के नाम पर आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बृजेश कुमार के अनुसार, 29 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे भिक्षुक के वेष में दो अज्ञात व्यक्ति चादर लेकर उसके घर पहुंचे। उसकी पत्नी पूनम बाहर आई तो दोनों ने भिक्षा में आटा-चावल लेने से इंकार करते हुए 51 या 151 रुपये नकद देने की बात कही। पत्नी के बताने पर बृजेश भी बाहर आया और उसने 21 रुपये चादर में डाल दिए। इसी दौरान उसकी पत्नी ने पति की तबीयत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.